Home Uncategorized नाला निर्माण, क्षेत्रवासियों के लिए बना सिरदर्द, घरों में घुस रहा गंदा...

नाला निर्माण, क्षेत्रवासियों के लिए बना सिरदर्द, घरों में घुस रहा गंदा पानी ओर कीड़े, होटल का नाले पर अतिक्रमण, ननि के जिम्मेदार आंखे मूंद कर बैठे

29
0

झांसी। करोड़ो रुपए की लागत से तैयार हो रहा नाले को लेकर वार्ड नंबर चालीस के क्षेत्रवासियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाले पर होटल का अतिक्रमण होने से पानी की निकासी नहीं हो रही। जिससे नाले से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर फैल कर तालाब तो बन ही रहा साथ ही घरों में घुस रहा नाले के गंदे पानी के साथ कीड़े मकोड़े भी घरों में घुस रहे है। इसकी शिकायत करने के बावजूद भी नगर निगम के जिम्मेदार अपनी आंखें मूंद बैठे है।

झांसी महानगर को स्मार्ट सिटी बनने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे भरकस प्रयास लापरवाही करने वाले के चलते असफल हो रहे है। अभी हाल ही में करोड़ों कीमत की लगत से इलाईट से पहुंज नहर तक बनने वाला नाला का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिसके चलते होटल हाईवे तक कार्य जारी है। लेकिन सीपरी बाजार के वार्ड नंबर कलारी चौराहे से छोटी माता मंदिर जाने वाले रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया है। मामला यह है कि कमांडेंट कार्यालय के समीप बने होटल ब्रिज नाले के ऊपर अतिक्रमण कर बनाया गया है। नाले से पांच फीट की दूरी नहीं छोड़ी साथ ही नाले के ऊपर सीढ़ियां बना रखी है। जिसके चलते नाले में गंदगी का अंबार भरा पड़ा है साथ ही आगे नाले के पानी की निकासी नाला निर्माण के चलते बंद कर दी गई। पानी निकासी नहीं होने पर गंदगी से भरा पानी कलारी चौराहे से छोटी माता मंदिर तक सड़क पर फैल कर तालाब बन हुआ है। पानी सड़कों से लोगों के घरों में गंदा पानी कीचड़ ओर कीड़े मकोड़े घुस रहे जिसके चलते कई परिवार ओर उनके बच्चे बीमारी का भी शिकार हो रहे है। नगर निगम की पानी भरने वाली मशीन सुबह गंदा पानी भरकर ले जाती है लेकिन यह गंदा पानी फिर दोबारा भर जाता है ओर इस ओर कोई देखने वाला नहीं। झांसी को स्मार्ट सिटी कहने वाले अधिकारियों से कई बार क्षेत्रवासी शिकायत भी कर चुके लेकिन नगर निगम के जिम्मेदार जनता की इस गंभीर समस्या की ओर अपना मुंह फेर कर आंखे मूंद कर बैठे है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here