Home Uncategorized तंग गली में खुले होटल रिलेक्स के बेसमेंट में लगी आग, लाखों...

तंग गली में खुले होटल रिलेक्स के बेसमेंट में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

47
0

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के बीकेडी रोड स्थित तंग गली में खुले होटल रिलेक्स के बेसमेंट में बने कमरों में अचानक आग भड़कने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग की बड़ी बड़ी लपटें बाहर निकलने लगी। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना में लाखों रुपयों का माल जलकर राख हो गया है।

जानकारी के मुताबिक राकेश साहू का चित्रा चौराहे से बीकेडी जाने वाले मार्ग पर तंग गली में होटल रिलेक्स बना हुआ है। आज सुबह करीब ग्यारह बजे अचानक बेसमेंट में बने कमरों से धुआं निकलने लगा। जब तक होटल कर्मचारी ओर मैनेजमेंट कुछ समझ पाते धुआं आग की लपटों में तब्दील हो गया। भीषण आग की लपटों को देख वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। किसी प्रकार घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस अग्निकांड की घटना में होटल के बेसमेंट में बने कमरों में रखे गद्दे रजाई, सहित फर्नीचर का लाखों रुपए कीमत का माल जलकर राख हो गया है। आग लगने का कारण बिजली के तारों से शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here