
झांसी। झरनापति महादेव मंदिर कब्जा को लेकर जंग का अखाड़ा बनता जा रहा है। दोनों ही पक्ष अपना अपना दावा कर रहे। इस मामले को प्रशासन को जल्द से जल्द गंभीरता से लेना चाहिए अन्यथा यहां कोई अप्रिय घटना घट सकती है। ऐसी मांग करते हुए एक पक्ष ने मीडिया के सामने यह बात रखी।
इतवारी गंज निवासी महंत बलबीर पुरी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि वह पंद्रह वर्षों से मंदिर की सेवा कर रहा है। साथ ही चिट्स फंड कार्यालय में संस्था पंजीकृत भी है। लेकिन कुछ समय पूर्व कुछ लोगों ने मंदिर के नाम से पंजीकरण करा लिया ओर अब मंदिर पर कब्जा कर अपना दावा कर रहे है। उन्होंने बताया कि आए दिन वह लोग आकर उत्पीड़न करते है, झगड़ा फसाद करते है। गत दिवस दूसरे पक्ष में हंगामा करते हुए दानपात्र भी तोड़ दिया ओर अपना ताला लगा दिया है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि वह कई बार शिकायत कर चुके है लेकिन पुलिस प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। जिसके चलते कोई बड़ी घटना घट सकती है। वही दूसरे पक्ष संतोष सेन ने बताया कि वह काफी वर्षों से मंदिर पर है, ओर अब यह दूसरा पक्ष मंदिर पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

