Home Uncategorized सिद्धेश्वर मंदिर से छात्रा का बैग लेकर भागा बदमाश

सिद्धेश्वर मंदिर से छात्रा का बैग लेकर भागा बदमाश

105
0

झांसी। प्राचीन मंदिर दर्शन करने आई छात्रा का एक शातिर बदमाश बैग लेकर भाग गया। बैग में छात्रा की कॉपी किताब ओर मोबाइल फोन था। घटना की सूचना मंदिर प्रशासन को मिलने के बाद उन्होंने बदमाश का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर उसका सुराग लगाने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक मंदिर के संस्थापक पंडित हरिओम पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दोपहर को एक छात्रा मंदिर में दर्शन करने आई थी। छात्रा ने अपना बैग मंदिर की सीढ़ियों पर रख दिया ओर वह मंदिर में दर्शन करने चली गई। तभी एक अज्ञात व्यक्ति आया ओर छात्रा का मोबाइल बैग लेकर भाग गया। हरिओम पाठक महाराज ने बताया कि बैग में छात्रा का मोबाइल फोन ओर कॉपी किताब रखी थी। आरोपी का सीसीटीवी फुटेज वायरल कर दिया है। आमजन से मांग की गई है कि यह व्यक्ति जहां मिले उसकी तत्काल सूचना दे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here