Home Uncategorized जन कल्याण, विश्व शान्ति, लोगों को बचाने के लिए बुलडोजर चलाने वाला...

जन कल्याण, विश्व शान्ति, लोगों को बचाने के लिए बुलडोजर चलाने वाला भी साधु है : धीरेन्द्र शास्त्री

113
0

झांसी। जगत गुरु शंकराचार्य द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई साधु बुलडोजर नहीं चलाते इस पर बागेश्वरधाम के पीठाधीश पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि साधना करने वाले भी साधु है ओर विश्व कल्याण, विश्व की शान्ति ओर लोगों को बचाने के लिए बुलडोजर चलाने वाला भी साधु है।

उत्तराखंड बद्री विशाल नाथ से अपनी कथा समाप्त कर आज ट्रेन से झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों से वार्ता कर जगत गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वर स्वामी द्वारा योगी आदित्यनाथ पर बुलडोजर चलाने वाला साधु नहीं होता के सवाल पर कहा कि विश्व की शान्ति के लिए, विश्व कल्याण के लिए लोगों की जान बचाने के लिए बुलडोजर चलाने वाला भी साधु है, जिस प्रकार साधना करने वाला भी साधु होता है। उन्होंने गाजियाबाद में सूर्या की हत्या के मामले में कहा कि यह हमारा हिंदुओं का दुर्भाग्य है, एक नहीं रहोगे, तो ऐसे ही घटना होती रहेगी। उन्होंने कहा सूर्य की हत्या करने वालों में न तो दया है, न प्रेम है, न ही करुणा है। उन्होंने कहा कि वह लगातार हिंदुओं को एक जुट करने का काम कर रहे है। जिस दिन हिंदू एक हो जाएगा कोई भी उनका बाल बांका नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि बद्री विशाल नाथ वह आठ वर्ष बाद गए लेकिन वहां एक अद्भुत अभूतपूर्व अनुभव रहा। अब वह झांसी आकर सीधे बालाजी महाराज बागेश्वर धाम के चरणों में जाकर जन सेवा ओर सनातनियों को जगाने का काम करेंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here