
झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के गुदरी मोहल्ला से दो दिन पूर्व लापता हुई नाबालिग का सुराग लगाने की मांग करते हुए परिजनों ने गुहार लगाई है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस लापरवाही कर रही है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के गुदरी मोहल्ला निवासी अशोक वर्मा ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 28 मई को घर से अचानक लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिली तो पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन पुलिस बालिका को बरामद करने के प्रयास नहीं कर रही बल्कि उल्टा उन्हीं को बोल रही ढूंढ कर लाओ। परिजनों का आरोप है कि जिस युवक पर उन्होंने शक जाहिर किया है पुलिस उससे पूछताछ नहीं कर रही। परिजनों ने पुलिस से बालिका को सकुशल बरामद करने की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

