
झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिलने पर खत्री सभा ने सम्मान किया।
अखिल भारतीय खत्री महासभा झांसी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं खत्री सभा के अध्यक्ष विजय खन्ना ने अपने साथियों के साथ लखनऊ जाकर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिलने पर शॉल ओढ़ा कर श्रीफल भेंट कर बधाई देते हुए सम्मान किया। इस दौरान कमल कृष्ण मेहरोत्रा, शंभूनाथ कपूर, शोभित मल्होत्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

