Home Uncategorized हमले में गंभीर घायल युवक, रिपोर्ट दर्ज, हमलावरों की दंबगई से प्रधान...

हमले में गंभीर घायल युवक, रिपोर्ट दर्ज, हमलावरों की दंबगई से प्रधान का परिवार दहशत में 

93
0

झांसी। गत दिनों ग्राम आरी में दो पक्ष हुए मारपीट के हमले में ग्राम प्रधान पक्ष से घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन पीड़ित का आरोप है कि कार्यवाही नहीं होने से दबंग के हौसले बुलंद है ओर वह लगातार लाठी डंडा लेकर क्षेत्र में घूम रहे जिससे प्रधान के परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक थाना सीपरी बाजार के ग्राम आरी निवासी धर्मेंद्र सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके मकान के दरवाजे पर दबंग हिस्ट्री शीटर ने दिवाल खड़ी करके आने जाने का रास्ता बंद कर दिया था। जिसको लेकर कुछ दिन पूर्व दोनों पक्ष में समझौता हुआ था और वह दूसरा पक्ष दिवाल हटाने की राजी हुआ था लेकिन दिवाल नहीं हटाई। जिस पर बीते रोज पीड़ित पक्ष ने दिवाल गिरा दी जिससे नाराज होकर दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी डंडा से जमकर हमला कर दिया जिसमें ग्राम प्रधान के परिवार की ओर से धर्मेंद्र के सर में गंभीर चोट आ गई। इधर दूसरे पक्ष को भी चोट आने पर पुलिस ने दोनों पक्ष की ओर से तहरीर लेकर मुकदमे दर्ज कर लिए। वही धर्मेंद्र का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी विपक्षी लगातार घरों के आस पास हाथ में लाठी डंडा लेकर दहशत का माहौल बना रहे है। पीड़ित धर्मेंद्र ने पुलिस से निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here