
झांसी। आज महान वीरांगना व कुशल शासक लोकमाता अहिल्याबाई की 301 वीं जयंती पर जीवनशाह तिराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि उनका जीवन लोकसेवा, न्यायप्रियता और प्रजा-कल्याण की अद्वितीय मिसाल है। वह महिला सशक्तिकरण की आदर्श प्रतीक है।
निवर्तमान प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के लिए उनका योगदान युगों-युगों तक याद किया जायेगा। हमें उनके आदर्शो का अनुशरण करना चाहिये। इस अवसर पर डा. सुनील तिवारी, मुकेश अग्रवाल, भरत राय, अखिलेश गुरुदेव , अफजाल हुसैन, अमीर चंद आर्य, जीतू राजा श्रीवास, दिनेश वर्मा, हरिओम श्रीवास, शाहरुख मंसूरी, अशोक कन्सौरिया, कार्तिक पटैरिया, जुगल किशोर , रोवेश खान आदि मौजूद रहें।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

