Home Uncategorized सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई एवं शुभकामनाएँ

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई एवं शुभकामनाएँ

87
0

झांसी। उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से सेवानिवृत होने पर आज पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा सेवा निवृत होने वाले पुलिस लाइन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें दोनों पुलिस कर्मियों को सम्मान पूर्वक विदाई दी गई।

पुलिस लाइन सभागार, झाँसी में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण झाँसी डॉ० अरविन्द कुमार द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को उनके दीर्घ, समर्पित एवं सराहनीय सेवाकाल हेतु सम्मानित करते हुए भावी जीवन के लिए शुभकामनाएँ प्रदान की गईं। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा के दौरान प्राप्त अनुभव, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा समाज एवं विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन की कामना की तथा उनके द्वारा विभाग को प्रदान की गई उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की।

आज सेवानिवृत्त होने वाले

1-उ0नि0 कृष्णमुरारी

2-फायरमैन राजेन्द्र सिंह सेंगर को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी ने सेवानिवृत्त कार्मिकों को भावभीनी विदाई दी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here