Home Uncategorized डीपीएस स्कूल विवाद : पुलिस ओर बीएसए पहुंचे, प्रबंधक के आने के...

डीपीएस स्कूल विवाद : पुलिस ओर बीएसए पहुंचे, प्रबंधक के आने के बाद होगा मामले का निस्तारण

158
0

झांसी। पिछले कई महीनों से एक बिल्डिंग में चल रहे दो स्कूलों के विवाद का निस्तारण करने आज पुलिस ओर बीएसए ग्राम सिजवाहा स्थित डीपीएस स्कूल पहुंचे। लेकिन प्रबंधक के मौके पर मौजूद नहीं होने तथा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर मामले का निस्तारण नहीं हो सका। प्रबंधक सोमवार को आने की बात कही गई है। जिस पर पुलिस ने सोमवार तक का समय देते हुए दोनों पक्ष को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए है।

आपको बता दे कि सीपरी बाजार निवासी श्रीमती आशा राजपूत का रक्सा के ग्राम सिजवाह में मारुति नंदन के नाम से एक बिल्डिंग में स्कूल संचालित हो रहा था। कोरोना काल आने के बाद उन्होंने अपनी बिल्डिंग किराए पर दे दी थी, जिसमें डीपीएस स्कूल संचालित किया जा रहा है। आशा राजपूत का आरोप है कि यह बिल्डिंग खाली नहीं कर रहे ओर बिना मान्यता के यह स्कूल संचालित हो रहा है। जिस पर बीएसए ने डीपीएस स्कूल प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा था। अभी यह मामला शान्त भी नहीं हुआ कि आज सीओ सदर, रक्सा थाना प्रभारी, सहित भारीनपुलिव बल ओर बीएसए को डीपीएस स्कूल पहुंच कर जांच पड़ताल करनी पड़ी। इस दौरान बीएसए ने बताया कि डीपीएस की मान्यता नहीं है, एक बिल्डिंग में दो स्कूल संचालित नहीं हो सकते। इसी बिल्डिंग में मारुति नंदन स्कूल संचालित हो रहा है। इसकी जांच पड़ताल करने गए थे। डीपीएस स्कूल प्रशासन से दस्तावेज मांगे गए तो वह नहीं दिखा सके साथ ही उन्होंने प्रबंधक के आने का समय मांगा है, इसलिए डीपीएस स्कूल प्रशासन को सोमवार तक का समय दिया गया है। सोमवार को प्रबंधक आ जायेंगे उनसे पूछताछ जानकारी करने के बाद ही इस विवाद का निस्तारण किया जाएगा। वही जब तक के लिए सीओ सदर ने दोनों पक्ष को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here