
झांसी। ऑन लाइन सट्टा माफियाओं के खिलाफ झांसी पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के चलते माफियाओं ने चौकी प्रभारी ओर उनकी टीम को कुचलने का प्रयास करते हुए फॉर्च्यूनर गाड़ी से टक्कर मार दी। जिससे चौकी प्रभारी ओर गाड़ी चालक घायल हो गया। पुलिस टीम ने मौके से सट्टा माफिया शुभम उपाध्याय निवासी छनियापुरा सहित तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। वही उनके प्रकाश में आए आठ साथी फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस टीम ने पकड़े गए माफियाओं की बैंक अकाउंट की जानकारी कर करोड़ो रुपयों को सीज करा दिया है।
जानकारी के मुताबिक एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में आईपीएल क्रिकेट पर ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवाबाद थाना पुलिस को सूचना मिली कि फॉर्च्यूनर गाड़ी क्रमांक यूपी 93 बी एक्स 2777 में कुछ लोग मुस्तरा स्टेशन के पास घूम रहे है, यह एक बड़ा गिरोह है जो बड़े पैमाने पर ऑन लाइन क्रिकेट का सट्टा खिलाते है। इस सूचना पर नवाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार श्रीवास्तव, विश्विद्यालय चौकी प्रभारी निखिल अपनी अपनी सरकारी गाड़ियों से अपनी पुलिस टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे तो एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी सवार तीन युवक पुलिस टीम को देख भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो फॉर्च्यूनर गाड़ी सवार सटोरियों ने पुलिस की गाड़ी को कुचलने का प्रयास करते हुए जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सरकारी गाड़ी में बैठे चौकी प्रभारी निखिल कुमार ओर उनका चालक चोट लगने पर घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर फॉर्च्यूनर गाड़ी को रोक कर उसके अंदर सवार तीनों लोगों को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम तिलयानी बजरिया निवेदक शुभम उपाध्याय, गल्ला मंडी रोड निवासी विजय बाधवा, डडियापूरा निवासी नितिन अग्रवाल बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से एंड्रॉयड मोबाइल फोन, लाखों की नकदी, बरामद की है। वही पूछताछ के पकड़े गए तीनों सटोरियों ने पुलिस को बताया कि वह लोग ऑन लाइन क्रिकेट का सट्टा की बुकिंग करते है, जिसमें उन लोगों करोड़ों रुपया कमा कर जमीन, मकान ओर महंगी गाड़ियों में लगा दिया है। पूछताछ में उन्होंने अपने गिरोह में शामिल लोगों के नाम उन्नाव गेट निवासी पप्पू, छनीयापुरा निवासी पंकज राय, चौधरियाना निवासी सौरभ लिखधारी, सोनू चड्ढा, कानपुर नगर निवासी हरीश कुमार, बड़ागांव गेट बाहर द्वारिका पुरी कॉलोनी निवासी आकाश पंचाल, प्रेमनगर नगरा निवासी सुमित साहू, रोशन बताए। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
बुंदेलखंड में बड़ा नाम है शुभम उपाध्याय
झांसी। ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने ओर बुकिंग के कारोबार में बुंदेलखंड में शुभम उपाध्याय एक बड़ा नाम है। यह वही नाम है जिसका एक पैर झांसी तो दूसरा पैर दुबई या अन्य विदेशों की यात्रा में रहता है। शुभम उपाध्याय गणेश उत्सव ओर दुर्गा उत्सव पर भोपाल, दिल्ली ओर मुंबई से बैंड बाजा ओर भंडारे का प्रसाद आदि वितरण टीमों को बुलाता था। शुभम उपाध्याय नोएडा में वर्ष 2023 में पकड़े गए सटोरियों की गिरोह से जुड़ा था। पुलिस पूछताछ में शुभम ने बताया कि उसने करोड़ों रुपया इस कारोबार में कमा कर मकान, महंगी गाड़ी, ओर जमीन कारोबार में लगा दिया है।
आजीवन कारावास से लेकर मृत्युदंड तक की सजा
झांसी। अकसर ऑन लाइन सट्टा माफिया, जुआ माफिया इसलिए बेखौफ रहते थे क्योंकि पुलिस साधारण धाराओं में मामला दर्ज करती थी। जिसका प्रावधान था कि मुचलके पर छोड़ा जाए। लेकिन अब इन माफियाओं पर पूरा तरह से नकेल कसने ओर इन्हें जमींदोज करने के लिए पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। आज सट्टा माफियाओं ने जिस प्रकार चौकी प्रभारी ओर उनकी टीम को कुचलने का प्रयास किया। उस पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस टीम पर दर्ज मुकदमे गैंगस्टर, प्राण घातक हमला करने साथ साथ आजीवन कारावास से लेकर मृत्यु दंड तक की सजा की धाराओं को लगाया गया है। यह मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस की कार्यवाही से अब सट्टा माफिया इस सट्टे के इस कारोबार से हायतोबा करने लगेंगे।
करोड़ों रुपया सीज, मोबाइल ओर 85 हजार की नकदी बरामद
झांसी। पुलिस ने पकड़े गए सट्टा माफिया शुभम उपाध्याय, विजय बाधवा, नितिन अग्रवाल से 84 हजार पांच सौ रुपए नकद, आठ मोबाइल फोन, पुलिस को कुचलने का प्रयास करने वाली फॉर्च्यूनर गाड़ी, एक टैबलेट, बरामद कर ली। अभी तक पुलिस ने इनका लेखाजोखा में सौ करोड़ का अवैध सट्टे से कमाई गई रकम बहीखाता जोड़ा। वही अलग अलग बैंकों में जमा 50 लाख रुपया सीज कराया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

