
गुरसरांय। ग्राम अचौसा में श्रीमद्भगवतकथा का आयोजन आज 28 अप्रेल से होगा।कथा व्यास स्वामी रामकृष्ण बाल व्यास कथा श्रवण कराएंगे।कथा के परीक्षित राजकुमारी देवी राकेश पटेल ने बताया कि शांति आश्रम गौरैया मंदिर अचौसा के महंत भज्जू महाराज की उपस्थिति में भागवत कथा की भव्य शोभायात्रा मंगलवार को निकाली जायेगी। कथा की तैयारियों के लिए दीपेंद्र पटेल, रूपेन्द्र पटेल,सुरेन्द्र पटेल,सुरेन्द्र पटेल दाऊ,नरेंद्र पटेल, राजू पटेल आदि लगे हुए है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

