Home Uncategorized 27 अप्रैल की प्रथम पाली में 2657 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में...

27 अप्रैल की प्रथम पाली में 2657 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 2790 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा को पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से कराया गया संपन्न

35
0

 

झांसी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह ने जनपद में 28 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड द्वारा होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा दिनांक 27 अप्रैल 2026 को प्रथम पाली में पूर्वाहन 10 से 12 बजे एवं द्वितीय पाली अपराह्न 03 बजे से 05 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा कि सुचिता को परखा।

परीक्षा के सकुशल निर्विघ्न और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक नगर ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय एवं राजकीय इंटर कालेज परीक्षा केंद्रों का सत्यापन किया और प्रधानाचार्य कक्ष में बने कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मौके पर कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरे से कक्ष में परीक्षा दे रहे छात्र छात्राओं को भी देखा तथा मिनट 2 मिनट रिकॉर्डिंग की जानकारी ली।

परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए अपर जिलाधिकारी/ नोडल अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में नकल किसी भी दशा में बर्दास्त नही होगी। परीक्षा में डुप्लीकेट परीक्षार्थी किसी भी दशा में शामिल नहीं हो, इसे उन्होंने कक्ष निरीक्षकों से सावधानी पूर्वक जांच करते हुए सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने एजेंसी को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र का गंभीरता से परीक्षंण उपरांत ही कक्ष में प्रवेश कराया जाए।

नगर में उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट -2025 की लिखित परीक्षा दो पालियों में 27 अप्रैल ( सोमवार) को 28 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपादित हुई। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य अथवा केन्द्र व्यवस्थापक के साथ परीक्षा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरा, वॉइस रिकॉर्डर के साथ विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि की व्यवस्थाओं को देखा।

अपर जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों की जांच के दौरान ही अलग कक्ष में जमा कराने की व्यवस्था को भी देखा। नकल विहीन और स्वच्छता पूर्ण परीक्षा आयोजित कराने के संबंध में परीक्षार्थियों की तलाशी सावधानीपूर्वक ली गई, विशेष रूप से महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला शिक्षिका द्वारा ही लिए जाने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता, इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण किए ज़ाने के निर्देश दिए।

परीक्षा नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड द्वारा होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा में प्रथम पाली 27 अप्रैल को कुल 11424 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें 8767 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 2657 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने बताया कि द्वितीय पाली में भी 11424 को परीक्षा हेतु पंजीकरण थे परंतु 8634 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 2790 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।

अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने नगर में प्रथम दिवस की दोनों पालियों में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा शांति पूर्ण,निर्विघ्न संपन्न होने पर जनपद के समस्त पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई दी।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह, डीआईओएस श्रीमती रती वर्मा, प्रधानाचार्य, बुंदेलखंड महाविद्यालय एवं राजकीय इंटर कालेज सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए भ्रमणशील रहें।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here