झांसी। उलदन थाना क्षेत्र के हा गांव में खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध का शव पड़ा मिलने से पूरे इलाक़े में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मौत का कारण उसके गले में चोट के निशान है। पुलिस अभी मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक उलदन के हाटी निवासी 80 वर्षीय नरपत सिंह अपने खेत की रखबाली करने के लिए खेत पर ही छोटी सी कुटिया बनाकर रहता था। आज उसका शव खेत पर पड़ा मिला। वृद्ध के गले से खून बह रहा था। आशंका जाहिर की जा रही की उसका गला रेत कर हत्या की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ओर फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित करते हुए पड़ताल शुरू कर दी। वहीं एसपी देहात ने जानकारी देते हुए बताया कि संदिग्ध स्थिति में वृद्ध का शव मिला है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल जारी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

