झांसी। अनीता हत्याकांड के मामले मुख्य आरोपी के साथ नामजद कराए गए आरोपी के बहनोई की मां ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए अपने पुत्र को निर्दोष बताकर उसे साजिशन फसाने का आरोप लगाकर न्याय की मांग की है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ निवासी श्रीमती निर्मला देवी ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सोमवार को उसका पुत्र मनोज झा काम करके घर आया तभी नवाबाद थाना पुलिस उसके पुत्र को घर से उठाकर थाने ले आई। इसकी जानकारी लगने पर जब परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस ने बताया कि तालपुरा निवासी महिला अनीता चौधरी की हत्या हो गई है, उसके परिजनों ने मनोज ओर उसके साले मुकेश झा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसी मामले में पूछताछ के लिए थाने लाए है। पीड़ित महिला ने एसएसपी को बताया कि उसका पुत्र मनोज अपने साले मुकेश झा और ससुराल से कई सालों से संबंध नहीं रखता ओर न ही उनके यहां आयोजित किसी विवाह समारोह शुभ कार्य में शामिल होता है। उन्होंने बताया कि उसका पुत्र मनोज पूरी तरह निर्दोष है एक्स जिस दिन रात को घटना हुई उस दिन उसका पुत्र मनोज शाम से लेकर सोमवार की सुबह तक घर पर मौजूद था इस संबंध में उसके आस पास के लोगों से ओर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तथा मोबाइल की लोकेशन निकाल ली जाए जिससे स्पष्ट हो जाएगा कि मनोज का अनीता चौधरी हत्या कांड ओर मुकेश झा से कोई लेना देना नहीं है। पीड़िता ने अपने पुत्र को न्याय दिलाने की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

