
झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में पचास दिन पूर्व दिनदहाड़े हुए रमेश प्रजापति हत्याकांड में घायल रमेश के पुत्र की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। पुत्र की मौत के बाद बिलखते परिजनों ने पुलिस ओर चिकित्सा सुविधा कर गंभीर आरोप लगाए।
जानकारी के मुताबिक 14 नवंबर 2025 को कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में रहने वाले राकेश प्रजापति अपने घर पर पुत्र प्रियांशु के साथ मौजूद था। परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदारी में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। तभी दोपहर को राजेश का रिश्तेदार मध्य प्रदेश ओरछा निवाड़ी निवासी जीतू अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से पहुंचा और दारू पार्टी करने के दौरान हुए विवाद के चलते रमेश ओर उसके पुत्र प्रियांशु पर जान लेवा हमला कर दिया। लाठी डंडा से मारपीट के बाद प्रियांशु घायल हो गया वही उसके पिता रमेश का बिजली के तार से गला कस कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना के दो दिन बाद आरोपी जितेंद्र ओर उसे साथियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन रमेश का पुत्र प्रियांशु का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। करीब पचास दिन से अधिक चले उपचार के दौरान आज देर रात प्रियांशु की मौत हो गई। प्रियांशु की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने जमकर हंगामा काटते हुए पुत्र के इलाज में लापरवाही बरतने ओर पुलिस की कार्यवाही में भी लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने प्रियांशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

