
झांसी। जनपद में जुआ ओर सट्टा के खिलाफ एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सीपरी बाजार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग गई। देर रात थाना सीपरी बाजार पुलिस ने ग्राम भोजला में संदीप यादव के बने खेत में छोटू खान द्वारा संचालित की जा रही जुआ के फड़ पर छापा मारकर एक दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। वही पांच जुआरी भागने में सफल हो गए पुलिस टीम ने मौके से एक लाख 14 हजार दो सौ की नकदी सहित ताश की गद्दी बरामद कर ली है।
जानकारी के मुताबिक देर रात थाना सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश चौबे ओर उनकी टीम को सूचना मिली कि ग्राम भोजला में संदीप यादव के खेत में बने मकान में जुआ घर संचालित किया जा रहा है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सहित चौकी प्रभारी अनुराग, कांस्टेबल नवीन सहित भारी पुलिस बल ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस टीम ने मौके से उन्नाव गेट अंदर निवासी आशु अहिरवार, मिशन कंपाउंड निवासी शैलेंद्र कुमार, शांतिभवन निवासी हेमंत अहिरवार, पाल कॉलोनी निवासी सतीश कुशवाहा, स्कूलपुरा नगरा निवासी राजेंद्र कोरी, बंगलाघट निवासी राजीव शर्मा, थाना कोतवाली चौधरी का बाग निवासी दीपक अहिरवार, स्कूलपुरा नगरा निवासी रोहित कुमार, छोटा बाजार जिला दतिया निवासी हीरा साहू, उन्नाव गेट बाबू का बाग निवासी जमशेर खान, स्कूलपुरा नगरा निवासी आकाश अहिरवार, भंडारी गेट निवासी आविद खान, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से एक लाख 14 हजार दो सौ रुपए ओर ताश की गद्दी बरामद कर ली। वही मौके से पलक पैलेस बडगांव गेट बाहर निवासी जावेद उर्फ छोटू खान, आवास विकास निवासी सिंकी यादव, बड़ागांव गेट बाहर निवासी दीपक कुशवाहा, पलक पैलेस निवासी दौलत सिंह कुशवाह, ग्राम भोजला थाना सीपरी बाजार निवासी संदीप यादव फरार हो गए। पुलिस टीम इनकी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि जुआ माफिया छोटू खान काफी समय से जुआ घर संचालित कर रहा था।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

