
झांसी। बजाज पावर प्लांट द्वारा नदी, नालों में बहाए जा रहे राख के ढेर से पर्यावरण ओर आम जन के लिए मुसीबत बन चुकी थी। इस समस्या को देखते हुए किसान नेता ओर सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा शिकायत करने पर हरकत में आए झांसी प्रदूषण विभाग ने मौके पर निरीक्षण किया ओर बजाज पावर प्लांट को साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। जिसके चलते बजाज पावर प्लांट ने नदी ओर नालों में फेंकी गई राख की साफ सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही प्रदूषण विभाग ने पावर प्लांट से निकलने वाले प्रदूषण की भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक किसान नेता/सामाजिक कार्यकर्ता बॉबी राजा ओर उनके साथियों ने ललितपुर में स्थित बजाज पावर प्लांट के गेट नंबर दो से बहाई जा रही राख नदी, ओर नालों में बहकर पर्यावरण को दूषित कर रही और आमजन के लिए भी जान का खतरा साबित हो रही यह बात रखते हुए 19 मार्च 2026 को रीजनल ऑफिसर यूपीपीसीबी को शिकायत की थी। इस शिकायत को संज्ञान लेते हुए लापरवाही बरतने वाले बजाज पावर प्लांट पर झांसी प्रदूषण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण करते हुए पावर प्लांट का प्रदूषण चैक किया साथ ही उन्हें नाले ओर नदी से राख की साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए। इन निर्देशों के बाद बजाज पावर प्लांट ने नदी ओर नालों से राख की सफाई कराना शुरू कर दिया है। लेकिन प्रदूषण विभाग ने पावर प्लांट पर लापरवाही बरतने ओर आम जनमानस की जिंदगी से खिलबाड़ करने पर क्या कार्यवाही की इसकी अभी तक विभाग द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई। फिलहाल नदी ओर नालों से पावर प्लांट द्वारा बहाई गई राख की सफाई होने पर क्षेत्रवासियों ने सामाजिक कार्यकर्ता/ किसान नेता बॉबी राजा ओर उनकी टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

