
झांसी। बिजली का बिल जमा नहीं करने पर किराएदार को उलाहना देना दुकान मालिक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि दुकान किराएदार ओर उसके साथियों ने मालिक के साथ जमकर अभद्रता करते हर गली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस ने घटना की सत्यता जाने बगैर पीड़ित का ही शांतिभंग में चालान कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र के साथ घटना का वीडियो संलग्न कर कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक
सीपरी बाजार के बीकेडी चौराहा निवासी श्रीमती उमा पाठक पत्नी सत्येंद्र ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मिशन गेट पर उसकी दुकान है जिसे वह किराए पर दिए हुए है। गत दिवस उसके पति किराएदार के पास पहुंचे ओर किराएदार से बिजली का बिल जमा करने की बात कही। जिस पर किराएदार ओर उसके साथियों ने उसके पति से अभद्रता करते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि इस घटना का वीडियो होने के बावजूद भी थाना सीपरी बाजार पुलिस ने किराएदार की ओर से दो लोगों के साथ उसके पति का शांतिभंग में चालान कर दिया। जबकि घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग ओर पुलिस ने उसके पति का भी चालान कर दिया। पीड़ित महिला श्रीमती उमा पाठक ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र के साथ वीडियो फुटेज सौंप कर निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा

