Home Uncategorized बाथरूम में लटकी मिली शिक्षक की पत्नी की लाश

बाथरूम में लटकी मिली शिक्षक की पत्नी की लाश

95
0

 

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी में आज सुबह एक शिक्षक की पत्नी का शव बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। सूचना से पूरे इलाक़े में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर शव लटकने का आरोप लगाया है।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हसारी रोडवेज बस डिपो के पास निवासी मोनिका का शव आज सुबह बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मोनिका के पति संदीप सविता प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। मोनिका के भाई ने बताया कि मोनिका का शव घर में बने बाथरूम में फांसी के फंदे पर झूलता मिला है। उसका आरोप है कि उसकी बहन की दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करके शव को लटकाया गया है। पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here