Home Uncategorized सीसीटीवी कैमरा घर के सामने से हटाने पर मां का हाथ तोड़ा,...

सीसीटीवी कैमरा घर के सामने से हटाने पर मां का हाथ तोड़ा, बेटी का सर फोड़ा, पुलिस ने दोनों पक्ष का शांतिभंग में किया चालान 

88
0

 

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्रांतर्गत प्रेमगंज में घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे को हटाने पर पड़ोसियों ने पहले मां को पीट पीट कर उसका हाथ तोड़ दिया। फिर बचाने पहुंची बेटी पर डंडों से हमला कर उसका सर फाड़ दिया। घायल अवस्था में बेटी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, ओर मां को विपक्षियों के साथ पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक प्रेमगंज में पोस्ट ऑफिस के पीछे रहने वाली सुनीता के घर के दरवाजे पर उसके पड़ोसियों ने सीसीटीवी कैमरा लगा दिया। जिसका सुनीता ओर उसकी पुत्री ने विरोध किया जिस पर पड़ोसियों से लगातार तीन दिन से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को सुनीता ने डंडे से सीसीटीवी कैमरा हटा दिया जिस पर विपक्षियों ने गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर विपक्षियों ने सुनीता के साथ मारपीट की जिसमें उसका हाथ टूट गया। वही बीच बचाव करने पहुंची सुनीता की बेटी हिमानी पर विपक्षियों ने लाठी डंडा से हमला कर दिया जिससे उसके सर में गम्भीर चोट आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्यवाही कर शनिवार को न्यायलय में दोनों पक्ष को पेश कर दिया। वही हिमानी की हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन पुलिस की इस कार्यवाही ने न्याय की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जहां घायल अवस्था में अस्पताल के पड़ी बच्ची की घायल मां को न्याय की उम्मीद थी उसे पुलिस ने मुलजिम बना दिया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here