
झांसी। झांसी मऊरानीपुर राजमार्ग पर स्थित एक टोल पर युवती द्वारा तोड़फोड़ करने ओर हंगामा करने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में युवती बार बार टोल कर्मियों पर अपना मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा रही है।
सकरार थाना क्षेत्र स्थित लुहारी टोल प्लाजा पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सुबह सुबह नशे में धुत कुछ युवतियों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक टोल प्लाजा पर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया। वही एक युवती लगातार हंगामा तोड़फोड़ करते हुए टोल कर्मियों पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा रही थी।
युवतियां लगातार यह आरोप लगाती रहीं कि उनका मोबाइल फोन टोल प्लाजा पर कहीं गुम हो गया है और इसी बात को लेकर उन्होंने विवाद खड़ा कर दिया। हालांकि, जब टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो कहीं भी मोबाइल गिरने की पुष्टि नहीं हुई।
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवतियों का हंगामा साफ देखा जा सकता है,वही,झांसी में युवतियों का दारू पीकर ड्रामा करना आम हो गया है पहले भी कई बार ऐसे वीडियो वायरल हो चुके हैं।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

