
झांसी। कॉलोनी में जुआ की फड़ लगने से बिगड़ रहे माहौल को सुधारने के लिए जुआ की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि जुआ खेलने वाले उसे लगातार धमका रहे ओर पुलिस से उत्पीड़न करवा रहे है। युवक की मां ने पुलिस पर धक्का मारकर चोट पहुंचाने का आरोप लगाकर एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है।
जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी निवासी दलित महिला निर्मला देवी वर्मा ने एसएसपी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पुत्र विशाल वर्मा रेलवे स्टेशन पर वेड्रिंग का कार्य 24=24 घंटे करता है। कॉलोनी में आवारा युवक झुंड बनाकर जुआ खेलते है, जिससे वहां का माहौल खराब हो रहा है, जिसकी वीडियो बनाकर उसके पुत्र विशाल ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे जुआ खेलने वाले उससे रंजिश मानने लगे। निर्मला का आरोप है कि तीन मार्च ओर चार अप्रैल को ग्रासलैंड चौकी से पुलिस कर्मी उसके घर आए ओर घर के अंदर कमरे में रखा सामान को अस्त व्यस्त कर दिया। जब निर्मला ने उनसे घर आने का कारण पूछा तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि तुम्हारा बेटा गांजा का काम करता है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने कहा कि उसका बेटा रेलवे स्टेशन पर कार्य करता है, वह गांजा बेचने का कभी काम कहीं किया तो पुलिस कर्मियों ने उसे धक्का दे दिया जिससे उसके उल्टे हाथ में कंधे पर चोट आ गई। पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग करते हुए पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

