Home Uncategorized देर रात पुलिस सुरक्षा के बीच हुआ राजकुमारी का अंतिम संस्कार

देर रात पुलिस सुरक्षा के बीच हुआ राजकुमारी का अंतिम संस्कार

96
0

 

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिमरधा बांध के पास भारी पुलिस सुरक्षा के बीच राजकुमारी के शव का अंतिम संस्कार हुआ। वही पुलिस ने इस घटना के दर्ज मुकदमे में धारा की बदतरी करते हुए अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सीपरी बजार थाना क्षेत्र के सिमरधा गांव में रहने वाले छोटेलाल अहिरवार की पत्नी राजकुमारी ने 19 मार्च को आग लगा ली थी। आग लगने पर गंभीर अवस्था में झुलसी राजकुमारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया था। वही पुलिस ने छोटे लाल की शिकायत पर दर्जन भर लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस बीच गत दिवस राजकुमारी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। शव का पोस्टमार्टम में बाद शव को शनिवार की देर शाम घर लाया गया। जहां सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से थाना सीपरी बाजार सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस बीच परिजन राजकुमारी के शव का दाह संस्कार नहीं कर रहे थे उनकी मांग थी कि पहले आरोपियों पर कठोर कार्यवाही की जाए। पुलिस के समझा बुझा देने के बाद परिजनों ने पुलिस सुरक्षा के बीच शव का दाह संस्कार कर दिया।

सीओ सिटी ने दी जानकारी

झांसी। इधर सीओ सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकुमारी के द्वारा डीजल डालकर आग लगा लेने की घटना वाली रात ही परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गर रात्रि राजकुमारी की उपचार के दौरान मौत ही जाने पर अब मुकदमे में धाराओं की बढ़ोत्तरी की जा रही साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

यह था मामला

झांसी। राजकुमारी की मौत के बाद दाह संस्कार से पहले आरोपियों पर कार्यवाही की मांग कर रहे मृतक राजकुमारी के पुत्र अभिषेक ने घटना का कारण की पूरी जानकारी दी। अभिषेक ने बताया कि उनका प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उनका मकान बनाने का पैसा पास हुआ था। जिस पर वह जमीन कर मकान बना रही थी, जिसका गांव के रहने वाले राजकुमार यादव, बबलू यादव सहित अन्य लोग विरोध कर रहे थे। इस संबंध में वह कई बार पुलिस ओर जिला के आलाधिकारियों को शिकायती पत्र दिया था। लेकिन की कार्यवाही नहीं। घटना वाले दिन राजकुमारी मकान बनवा रही थी इसी दौरान विपक्षियों ने आकर मारपीट की। इसी से क्षुब्ध होकर राजकुमारी ने डीजल अपने ऊपर डालकर आग लगा ली थी।

सरकारी जमीन पर बना रही थी मकान

झांसी। बताया जा रहा है कि राजकुमारी का जिस जगह पर आवास बनाने के लिए आवंटन हुआ उस जगह को छोड़ कर सरकारी जमीन पर आवास बना रही थी। जिसका ग्रामीण के कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा था। जिसके चलते राजकुमारी ने आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here