Home Uncategorized फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी धन गबन के आरोप में प्रधान अध्यापक से...

फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी धन गबन के आरोप में प्रधान अध्यापक से मांगा स्पष्टीकरण

518
0

झांसी। स्कूल के विकास के लिए सरकारी धन को गबन करने के लिए फर्जी हस्ताक्षर कर कूट रचित दस्तावेजों बनाने के लगे आरोपों की जांच कर रहे बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी कर स्कूल के प्रधान अध्यापक से तीन दिवस के अंदर इन गंभीर आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही चेतावनी भी दी है अगर उन्होंने तीन दिवस के अंदर अपना स्पष्टीकरण नहीं दिया तो यह समझा जाएगा कि शिकायत के संबंध में कुछ नहीं कहना है ओर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल शिव सागर ने मऊरानीपुर विकासखंड मधुपुरा कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र गौतम को नोटिस करते हुए बताया है कि आपके विरुद्ध स्कूल के खाते से सरकार के द्वारा स्कूल के विकास के लिए आई सरकारी धन राशि को हस्ताक्षर ओर फर्जी मोहर लगाकर हड़प लिया है। इसका विरोध करने पर प्रधानाध्यापक द्वारा शिकायत कर्ता को धमकाया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि इस संबंध में संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक/ इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया जाता है कि तीन दिवस के अन्दर अपना स्पष्टीकरण दे अन्यथा की स्थिति में स्पष्टीकरण नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here