Home Uncategorized सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन 5 अप्रैल को मुख्यअतिथि होंगे प्रदेश के...

सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन 5 अप्रैल को मुख्यअतिथि होंगे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सम्मेलन की तैयारी को दिया गया अंतिम रूप कवि सियाराम शरण गुप्त की पुण्यतिथि पर किया नमन, प्रतिमा पर पुष्पांजलि

53
0

 

झाँसी। साहित्यिक संस्था संकल्प एवं उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के संयुक्त तत्वावधान में रानी लक्ष्मीबाई पार्क में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 5 अप्रैल को राजकीय संग्रहालय में प्रातः 10:30 से आयोजित जालौन के कवि नासिर अली नदीम के मुक्तक संग्रह मन भी मिले पर पर चर्चा एवं सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विशिष्ट अतिथि नगर विधायक रवि शर्मा एवं राज्य मंत्री हरगोविन्द कुशवाहा होंगे। पार्क स्थित सियाराम शरण गुप्त की प्रतिमा पर उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने नमन किया गया। इस अवसर पर काव्य गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें सत्य प्रकाश ताम्रकार सत्य, सी वी राय तरुण,अर्जुन सिंह चाँद, रिपुसूदन नामदेव, देवेंद्र नटखट, संजीव दुबे, पीके भटनागर, पोषक जी,संजय राष्ट्रवादी,अजय साहू ने भाग लिया संचालन वैभव दुबे ने किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here