
झांसी। रक्सा के टोल प्लाजा के पास बन रही अवैध कॉलोनी की शिकायत मिलने के बाद जेडीए ने जमीन कारोबारी सहित तीन के खिलाफ बाद दायर कर सभी को तलब करते हुए 28 मार्च को सुनवाई का मौका दिया है। वही पुलिस को निर्देशित किया कि वह बल पूर्वक अवैध कॉलोनी में चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दे। जेडीए के निर्देश जारी होने के बावजूद भी अवैध कॉलोनी में निर्माण कार्य जारी है।
आपको बता दे कि रक्सा ग्राम पंचायत के प्रधान राजेंद्र सिंह राजपूत ने शासन में तथा जिला प्रशासन को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि रक्सा के टोल प्लाजा के पास उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 तथा संशोधित 1997 की धारा 14 का उल्लंघन कर जमीन कारोबारी संजय वर्मा, श्रीमती सुनिता पाल एवं राजेश दाऊ द्वारा अवैध तरीके से जमीन पर प्लाटिंग कर मानक विहीन वैसमेंट आदि निर्माण कार्य कर रहे है। इस शिकायत पर जेडीए झांसी ने जांच पड़ताल करते हुए सभी को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य को अवैध माना था। जिस पर जेडीए ने जमीन कारोबारी संजय वर्मा सहित तीनों को नोटिस जारी कर निर्देशित किया गया कि आपके तीन के विरोध जेडीए में बाद दायर कर दिया गया है। तीनों लोग नीयत तिथि 28 मार्च 2026 को जेडीए कार्यालय में उपस्थित होकर निर्माण कार्य से संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत करे। साथ ही जेडीए सचिव ने क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित सहायक अभियंता को पत्र जारी कर निर्देशित किया कि वह पुलिस बल के साथ बल पूर्वक इस अवैध कॉलोनी के निर्माण कार्य को अगली सुनवाई तक रुकवा दे। वही आपको बता दे कि जेडीए से आदेश 13 मार्च 2026 को जारी होने के बावजूद आज तक अवैध कॉलोनी का निर्माण कार्य नहीं रोका गया ओर निर्माण कार्य आज भी जारी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

