Home Uncategorized अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज प्रयास सभी के लिए करेगा विभिन्न क्षेत्र...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज प्रयास सभी के लिए करेगा विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

27
0

 

झांसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 का विषय है ‘दान करके लाभ प्राप्त करें’। जब हम देते हैं, तो हमें मिलता है। आइए, मिलकर भरपूर दान के माध्यम से लैंगिक समानता को बढ़ावा देने में मदद करें। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 का ‘गिव टू गेन ‘ अभियान उदारता और सहयोग की मानसिकता को प्रोत्साहित करता है, इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु “राजकीय संग्रहालय” एवं “प्रयास सभी के लिए महिला विंग” विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली महिलाओं का सम्मान करने जा रहा है। विस्तृत जानकारी देते हुए प्रयास सभी के लिए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेडा और अध्यक्ष रामबाबू शर्मा ने बताया की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम ऐसी महिलाएं जिन्होंने शिक्षा, संगीत, हस्तशिल्प , जल संरक्षण, खेल जगत, कला व पेंटिंग, कुटीर उद्योग , समाज सेवा, लोको पायलट महिला और महिला ट्रेन मैनेजर आदि के क्षेत्र में कार्य कर देश में अपनी सेवाओं से महिलाओं को प्रेरणा देने हेतु कार्य किए हैं उनका सम्मान उचित मंच के माध्यम से करने जा रहे हैं । यह कार्यक्रम रविवार दिनांक 8 मार्च को अपराह्न 3:00 बजे से राजकीय संग्रहालय में जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा के मुख्य आथित्य एवं रौली गुप्ता जी के विशिष्ट आथित्य में आयोजित किया जा रहा है। हम नगर वासियों से अनुरोध करते हैं की इन महिलाओं की हौसला अफजाई में आप उपस्थित रहकर अन्य महिलाओं को प्रेरणा देने में सहायक बने ।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सुनील खरे, निवर्तमान अध्यक्ष वैदेही शरण सरावगी, संरक्षक रामकुमार लोहिया , राजेंद्र अग्रवाल रज्जू, महामंत्री केडी गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिनेश वर्मा आदि उपस्थित रहे, अंत में महिला विंग अध्यक्ष ऋतु पुरवार एवं सचिव सरिता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here