Home Uncategorized जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान...

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग, शिकायतें सुन निस्तारण के दिए निर्देश आईजीआरएस पोर्टल पर समस्त विभागीय अधिकारी प्राप्त शिकायतों का स्वयं गुणवत्तापरक निस्तारण करना सुनिश्चित करें 

40
0

झांसी। तहसील सदर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी मृदुल चौधरी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया और शिकायतों को सुन समय से गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।

तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कहा संपूर्ण समाधान दिवस मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही अथवा शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने गर्मी के दृष्टिगत जनपद में निर्बाध जलापूर्ति और विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

समाधान दिवस के मौके पर उन्होंने शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली और निर्देश दिए कि आइजीआरएस पोर्टल की शिकायतों एवं संपूर्ण समाधान दिवस सहित थाना समाधान दिवस, जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय सीमा में और गुणवत्ता परक किया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि मुख्यमंत्री कार्यालय से निस्तारण का फीडबैक लेने पर शिकायतकर्ता शिकायत से संतुष्ट होने की जानकारी दें सकें। उन्होंने कहा शिकायत निस्तारण में मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। शिकायतकर्ता का शिकायत निस्तारण से संतुष्ट होंना ही शिकायत का उचित निस्तारण माना जाएगा। उन्होंने शिकायत रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए मौके पर ही निस्तारित शिकायतों के शिकायतकर्ता से फोन से वार्ता करते हुए संतुष्टि की जानकारी ली।

जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर धारा-67 के वादों पर प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने निजी भूमि, सरकारी भूमि/चकरोड पर अवैध कब्जों की शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि फसल कटने के बाद अभियान चलाकर खाली खेतों में चकरोड आदि की पैमाइश कर उन्हें अवैध कब्ज़ा मुक्त करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समस्त लेखपालों को निर्देश दिए कि गलत ढंग से भूमि पर कब्जा करने वाले अथवा बार-बार पैमाइश की बात पत्थरगड्डी उखाड़कर पुनः कब्जा करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भूमि विवाद ना निपटने की स्थिति में धारा 145 पर कार्यवाही करें, उन्होंने धारा 24, पुलिस द्वारा धारा 107/16,सरकारी भूमि पर कब्जा होने पर धारा 151 की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने भूमि संबंधित शिकायतों के निस्तारण को और प्रभावी ढंग से करने के लिए धारा 447 में भी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।

तहसील सदर में आयोजित समाधान दिवस के मौके पर सारंध्रा नगर सोसायटी के अनेक लोगों ने क्षेत्र में गंदा पानी की आपूर्ति तथा बजबजाती नालियां, साफ-सफाई और सुचारु विद्युत आपूर्ति न होने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गर्मी के दृष्टिगत तत्काल एडीएम नमामि गंगे की अध्यक्षता में अपर नगर आयुक्त, अधिशासी अभियंता जल निगम/जल संस्थान सहित अधिशासी अभियंता विद्युत की टीम गठित कर मौके पर जांच करते हुए रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में गंदा पानी का वितरण न हो, इसे कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर पीड़िता नन्हीबाई पत्नि जानकी प्रसाद कुशवाहा 230 मातवान बरुआसागर थाना बरुआसागर तहसील व जिला झॉसी (उ०प्र०) की मूल निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि दिनॉक 17.12.2025 को प्रार्थिया का खेत जो बडीं मामा मंदिर के पास स्थित है उस खेत के पीछे पूरब दिशा में तारफेंसिंग लगी हुई थी तो उस तारफेंसिंग को मुकेश व राकेंश पुत्र मातादीन कुशवाहा निवासी मुहल्ला सनौरा (खरूआ बाले) बरुआसागर ने उखाड दी थी,जिसकी शिकायत प्रार्थिया द्वारा थाना बरुआसागर एवं सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील झॉसी में दिनाँक 05.01.2026 को की गयी थीं। जिसकी जांच लेखपाल फुटेरा बरुआसागर को दी गयी थी लेखपाल द्वारा दिनाँक 10.01.2026 को मौके वी जाँच की गयी जिसमें तारफेंसिंग उखड़ी पाई गयी थी। जो कि लेखपाल की जाँच आख्या से स्पष्ट है,तथा लेखपाल द्वारा अपने समक्ष तारफेंसिंग पुनः कराई गयी थी जिसका आज दिनाँक 12.01.2026 को फिर से श्रीमति द्रोपदी पत्नि मातादीन व राकेश, मुकेश पुत्रगण मातादीन कुशवाहा (खरूआ बाले) निवासी मु० सनौरा बरुआसागर ने उखाड़ दी है। मना करने पर गाली गलौच कर रहे हैं व जान से मारने की धमकी दी है व हमारे खेत पर लगे अमरूद भी तोड ले गयें हैं। जिससे पीड़िता को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रार्थिय दिनॉक 12.01.2026 को थाने में एफ.आई.आर. कराने गयी तो थाना प्रभारी द्वारा एफआईआर नहीं लिखी गयी। एवं प्रार्थना पत्र लेके रख लिया और बोले आप जाओ हम देख लेंगे। दिनाँक 17.01.26 को दरोगा आये उन्होंने मौका देखा मौके पर उनको भी उखडी हुई तारफेंसिंग दिखाई गयी लेकिन इसके बाद आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी। इसके बाद दिनोंक 06.03.26 को दरोगा मौके पर आये लेकिन विना फैंसिंग लगवाये केवल औपचारिकता कर चले गये महोदय दिनॉक 7.02.26 को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील झॉसी में शिकायत संख्या 0269 के द्वारा की गयी एवं दिनॉक 21.02.26 को तहसील समाधान

दिवस में शिकायत संख्या 0368 के द्वारा की गयी।

जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरआई एंव थानाध्यक्ष बरुआसागर को मौके पर जाकर दोनों पक्षों से वार्ता करते हुए शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्याय अरुण कुमार गौड़,आईपीएस विनय कुमार, तहसीलदार सदर विवेक कुमार सहित समस्त विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here