Home Uncategorized औरैया निवासी युवक गांजा की तस्करी करते पकड़ा

औरैया निवासी युवक गांजा की तस्करी करते पकड़ा

68
0

झांसी। एरच थाना पुलिस ने औरैया निवासी युवक को अवैध गांजा की तस्करी करते पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक किलो से अधिक गांजा बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में मादक उदारता बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एरच थाना पुलिस ने आज गोदा कबूला जाने वाले मार्ग पर बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक को दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जिला औरैया के पूर्वाहट निवासी सचिन उर्फ उत्तम बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद बैग से एक किलो चार सौ ग्राम अवैध गांजा बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here