झांसी। आईजीआरएस की शिकायत पर जांच करने गए पुलिया नंबर नौ चौकी प्रभारी पर सिरफिरे ने पथराव कर दिया। पथराव में चौकी प्रभारी को चोट लग गई। वहीं सिरफिरा मौके से फरार हो गया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ निवासी एक व्यक्ति ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी। जिसकी जांच पुलिया नंबर नौ चौकी प्रभारी को मिली थी। कई बार शिकायत कर्ता को पुलिस द्वारा बुलाया गया लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। जिस पर शुक्रवार को चौकी प्रभारी उसी आईजीआरएस की जांच करने शिकायत कर्ता संतोष के घर पहुंचे। जहां शिकायत कर्ता ने पुलिस से पहले अभद्रता की ओर फिर पथराव कर दिया। इस पथराव में चौकी प्रभारी चोटिल हो गए ओर आरोपी मौके से भाग निकला। इस संबंध में प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिया नंबर नौ चौकी प्रभारी एक शिकायती पत्र की जांच करने गए थे। जिस पर सिरफिरे ने अभद्रता करते हुए पथराव कर दिया। जिसमें चौकी प्रभारी पुलिया नंबर चोटिल हो गए। उन्होंने बताया आरोपी मौके से भाग निकला उसकी तलाश की जा रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

