
झांसी। युवाओं को भक्ति से जोड़ने के महाभक्ति आयोजन किया जा रहा है। जिसमें युवाओं को भक्ति से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
गुरुवार को समाधान कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सदर विधायक पंडित रवि शर्मा के पुत्र परन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि होली के त्यौहार के उपलक्ष्य में 28 फरवरी को मुक्ता काशी मंच पर महाभक्ति कंसर्ट का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शानदार साधु द बैंड द्वारा भक्ति पर गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन 28 फरवरी को शाम सात बजे से मुक्ताकाशी मंच पर निशुल्क आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भक्ति से जोड़ने का है। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि परिवार सहित इस आयोजन में भाग ले।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

