Home Uncategorized प्रॉपर्टी हड़पने को लेकर मुसारिक बैग ने कुल्हाड़ी से हमला कर कर...

प्रॉपर्टी हड़पने को लेकर मुसारिक बैग ने कुल्हाड़ी से हमला कर कर दी थी भाई की हत्या, हत्या में मुसारिक की पत्नी ओर साला भी शामिल

43
0

 

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहारी पुरा में रिश्तों को तार तार कर देने वाली घटना सामने आई। एक भाई ने अपनी पत्नी ओर साले के साथ मिलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी ओर उसका शव घर में ही दफना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जमीन से मृतक का शव बगमद कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर ली है। हत्या का कारण प्रापर्टी हड़पने के लिए षडयंत्र के तहत घटना को अंजाम देना बताया गया है।

जानकारी के मुताबिक 15 फरवरी 2026 को बिहारी पुरा निवासी मुसारिक बैग ने प्रेमनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसका बड़ा भाई तारिक बैग दस फरवरी से लापता है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। तभी मुशरिक के मामा ने गुरुवार को प्रेमनगर पुलिस को सूचना दी कि उसे आशंका है कि तारिक बैग लापता नहीं है उसकी उसी के भाई मुशरिक ने हत्या कर शव को छिपा दिया है। इस सूचना पर पुलिस ने मुसारिक बैग को हिरासत में लेकर गहराई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उनकी मां रिश्तेदारी में गई थी तभी उसका भाई तारिक से विवाद हो गया था और इसी विवाद के चलते उसने कुल्हाड़ी से बार कर काटते हुए अपने भाई की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में घटना को छिपाने में उसके साले ने उसकी मदद की ओर घटना के समय इसकी पत्नी साथ में मौजूद थी। पुलिस ने मुशरिक बैग से पूछताछ के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर पहुंच कर खुदाई कराई तो जमीन से तारीख बैग का शव निकला। पुलिस ने मुशरिक बैग ओर उसकी पत्नी तथा साले को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, फावड़ा गैंती बरामद कर ली।

चप्पल कही मिली तो कपड़े कही जलाए

झांसी। मुशरिक इतना शातिर था कि उसने घटना को छिपाने के लिए पूरी प्लानिंग के साथ काम किया। उसने अपने साले के साथ मिलकर मृतक भाई के कपड़े नीम वाली माता मंदिर जाने वाले रोड पर जलाए तो वही उसकी चप्पल जीआरपी पुलिस लाइन के पास फेंक दी थी। ताकि पुलिस उसकी तलाश करते हुए गुमराह हो जाए।

बदबू आने पर हुआ शव

झांसी। पिछले कई दिनों से तारिक को मोहल्ले वालों ने नहीं देखा था और कई दिनों से जमीन में गढ़े हुए शव से लगातार दुर्गंध आने पर आस पास के लोगों को कुछ शंका हुई। साथ ही रिश्तेदारी से लौट कर आई मां ओर मामा को भी दुर्गंध आने पर शव हुआ तो उन्होंने पुलिस को आशंका जाहिर की थी। जिसके बाद हत्याकांड का खुलासा हो गया।

संपत्ति हड़पने के लिए की हत्या

झांसी। मृतक तारीक बैग की कुछ दिनों बाद शादी होना थी। उसका रिश्ता तय हो गया था। जिससे मुशरिक ओर उसकी पत्नी को डर सताने लगा था कि अगर उसकी शादी हो गई तो प्रॉपर्टी का हिस्सा हो जाएगा। इसलिए उसकी शादी होने से पहले ही उसे रस्ते से हटा दिया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here