Home Uncategorized विनोद साहू की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार

विनोद साहू की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार

98
0

झांसी। बरुआ सागर थाना पुलिस ने बीते दिनों मारपीट में बीच बचाव कर रहे विनोद साहू को चाकू मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अलकत्ल बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक 18 फरवरी को विनोद साहू अपने घर पर काम कर रहा था। तभी पड़ोस में कुछ लोगों में गैस सिलेंडर भरवाने को लेकर विवाद हो गया था। जिसकी आवाज सुनकर विनोद साहू मौके पर पहुंचा और बीच बचाव करने लगा। तभी विवाद कर रहे इंदिवर नगर निवासी किशन उर्फ कृष्णा तथा उसके साथी पंकज ने विनोद के साथ गाली गलौज कर उसे चाकू मारकर हमला कर दिया। जिससे विनोद घायल हो गया। विनोद को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने विनोद की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। आज बरुआ सागर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here