झांसी। चित्रा चौराहा स्थित भगत जी रेस्टोरेंट में आज उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब एक व्यक्ति ने शाकाहारी खाना मांगने पर मांसाहारी खाना खिलाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए मामला शान्त कराया। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाला व्यक्ति शराबी है।
जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला ने आज दोपहर डायल 112 को सूचना देते हुए बताया कि वह चित्रा चौराहा स्थित भगत जी रेस्टोरेंट एवं गेस्ट हाउस में रुका है। देर रात उसने शाकाहारी खाना खाने के लिए मांगा तो उसे मांसाहारी खाना खिला दिया। आज सुबह जब उसने बिल मांगा तो बिल पर उस पर सिधार खान नाम था। इस पर उसने अपने धर्म को भ्रष्ट करने का रेस्टोरेंट संचालक पर आरोप लगाते पुलिस से कार्यवाही की मांग की ओर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए हंगामे को शान्त कराया। इस संबंध में थाना सीपरी बाजार पुलिस ने बताया कि सूचना देने वाला व्यक्ति शराबी था। किसी के यहां खाना खाने जायेंगे तो क्या उसकी जात पूछी जाती है। पुलिस ने कहा शान्ति व्यवस्था कायम है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

