Home Uncategorized विवेचक पर लगाया राजीनामा कराने का दबाव, शिकायत कर्ता ने दी आत्महत्या...

विवेचक पर लगाया राजीनामा कराने का दबाव, शिकायत कर्ता ने दी आत्महत्या की चेतावनी

67
0

 

झांसी। दो माह पूर्व दर्ज हुए दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी के मुकदमे में पीड़िता के बयान दर्ज नहीं करने ओर अग्रिम कार्यवाही न करने पर पीड़िता ने विवेचक पर गंभीर आरोप लगाकर आत्महत्या करने की चेतावनी देते हुए पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया है।

मऊरानीपुर के हरपुरा निवासी श्रीमती प्रीति कुशवाह ने पुलिस अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि उसने दो माह पूर्व मऊरानीपुर थाना में ससुरालियों ओर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दो माह गुजरने के बाद भी विवेचना अधिकारी ने आज उसके न्यायालय में तथा खुद भी बयान दर्ज नहीं किए। जब भी पीड़िता उसके पास जाती है तो वह राजीनामा करने का दबाव बनाते है। पीड़िता ने शिकायती पत्र के माध्यम से आरोप लगाया कि उसका पति उत्तर प्रदेश फायर सर्विस में है इसलिए जांच अधिकारी उसकी मदद कर प्रकरण की लंबित बनाए हुए है। उसने चेतावनी दी है कि उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है अगर जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं की गई तो वह आत्महत्या कर लेगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here