Home Uncategorized एक करोड़ कीमत की मार्फिन ले जाते महिला पुरुष गिरफ्तार, महिला पेट...

एक करोड़ कीमत की मार्फिन ले जाते महिला पुरुष गिरफ्तार, महिला पेट में बांधकर ले जा रही गाजीपुर

142
0

 

झांसी। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स टीम ओर नवाबाद थाना पुलिस ने एक महिला ओर पुरुष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक करोड़ कीमत से अधिक की नशीला पदार्थ मार्फिन बरामद कर ली। टीम दोनों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि यह अलग अलग टुकड़ों में बंट कर नशीला पदार्थ राजस्थान से लाकर उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में बेचते है।

जानकारी के मुताबिक एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तरह नारकोटिक्स टीम प्रभारी चंदन सिंह, नवाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ कानपुर राजमार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध महिला ओर पुरुष बस से उतर कर कानपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी संदेह होने पर दोनों टीमों ने महिला ओर उसके साथ मौजूद पुरुष से पूछताछ की। महिला का पेट अत्यधिक फुलने पर टीम को शंका हुई। इस पर महिला सिपाहियों से महिला की तलाशी दिलाई गई। जिस पर महिला के पेट पर बंधी पोटली में मार्फिन काफी मात्रा में बरामद हुई। जिसका वजन करने पर वह एक किलो चार सौ ग्राम निकली। पुलिस के मुताबिम यह मार्फिन नशीला पदार्थ है और इससे अफीम, गांजा, चरस आदि बनाया जाता है। इनकी अंतर्राज्यीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक है। पकड़े गए महिला पुरुष राजस्थान से गाजीपुर सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों पकड़े गए महिला पुरुष का नाम राजस्थान के झालाबड़ा निवासी लीला बाई ओर पुरुष ने अपना नाम उकार लाल बताया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों महिला पुरुष पिछले गई दिनों से इसकी तस्करी कर रहे थे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here