
झांसी। केके ग्रुप के तत्वावधान में वैदेही बल्लभ महाराज के आश्रम ओर गौ शाला का भूमि पूजन विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ।
सोमवार को बड़ागांव गेट बाहर बाबा का अटा के पास कल्याणकारी संस्था केके ग्रुप के तत्वावधान में अयोध्या धाम के महाराज वैदेही बल्लभ महाराज के निर्देशन में शिव परिवार मंदिर की स्थापना ओर गौ शाला तथा आश्रम के लिए चिन्हित भूमि पर विधि विधान के साथ हवन पूजन किया गया। इस दौरान वैदेही बल्लभ महाराज, केके ग्रुप कल्याण कारी के संस्थापक नत्थू कुशवाहा, केकेजी ग्रुप के फाउंडर समाजसेवी दिलीप पांडे, एडवोकेट हाजी जैद रिजवान मंसूरी, अनिल वर्मा, पंकज परासर आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

