झांसी। जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में शंकर सहाय भवन में गणतन्त्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रमोद शिवहरे एड०. सचिव/महामंत्री छोटेलाल वर्मा एड० एवं जनपद न्यायाधीश द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललित नारायण झा जिला जज कामर्शियल कोर्ट एवं न्यायिक अधिकारियों में एडीजे डकैती कोर्ट , एडीजे/एफटीसी शरद चौधरी, एडीजे ईसी एक्ट जितेन्द्र यादव, सीजेएम ईश्वर शरण कन्नौजिया , कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मृदुलकान्त श्रीवास्तव शासकीय अधिवक्ता फौजदारी, प्रणय श्रीवास्तव शासकीय अधिवक्ता दीवानी, पं० मदन बबेले एड०. मुबारक खान एड०, महेन्द्र राजावत एड०, देवेन्द्र गौतम एड०, चन्द्रभान आदिम एड० एवं कार्यकारणी के पदाधिकारी, सदस्यों व अन्य अधिवक्ताओं ने विचार व्यक्त किये। एड० शिवानी ठाकुर एवं सुनीता केसरी एड० द्वारा सभी को पुष्पगुच्छ भेंट किये गए। संचालन एवं आभार व्यक्त महामंत्री छोटेलाल वर्मा एड० ने किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

