Home Uncategorized स्वर्णकार समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

स्वर्णकार समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

45
0

झांसी। मंगलवार को उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ का शपथ ग्रहण एवं कार्य समिति की बैठक वाराणसी में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीरा सिंह राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मनीष वर्मा मुख्य न्याय अधिकारी वाराणसी एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा,हटा कुशीनगर के विधायक मोहन वर्मा की उपस्थिति रही।
बैठक में उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमें झांसी के बृज बिहारी सोनी को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री पर विवेक वर्मा का मनोनयन किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव ए के सोनी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि हमको राजनीतिक तौर पर मजबूत होना है इसके लिए सभी को एकता के सूत्र में बंधन होगा आगे प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ द्वारा सभी को शपथ दिलाई गई एवं पूरे प्रदेश के जिला अध्यक्षों को शपथ दिलाते हुए सत्यनारायण सेठ ने कहा कि जिस तरह से आज वाराणसी में पूरा उत्तर प्रदेश समय हुआ है यह दिखाता है की सरकार संघ एक मजबूत इकाई के रूप में कार्यरत है पूरे देश में और आह्वान किया पूरे प्रदेश के स्वर्णकार समाज के लोग जल्द से जल्द इकट्ठा होकर राजनीतिक भागीदारी को सुनिश्चित करें।
अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीरा सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में सभी को कहा कि जिस तरह से हम मंच पर बोलते हैं इस तरह से सभी लोग अपने अधिकारों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से एवं जनप्रतिनिधियों से भी अपनी बातों को जोरदार तरीके से रखें जिससे स्वर्णकार समाज अपने अधिकारों से वंचित न हो पाए और अगर कहीं किसी को कोई भी जरूरत है स्वर्णकार समाज के व्यक्ति जो अंतिम पंक्ति में बैठा हुआ है उसके साथ अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा। कार्यसमिति की बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं जैसे की सबसे पहले स्वर्णकार संघ को सभी जिलों में एक मजबूत संगठन के रूप में तैयार करना है और राजनीतिक तौर पर चाहे वह सभासद हो पार्षद ,जिला पंचायत हो विधायकी हो या सांसदी हो जो जिस काबिल है वह आगे बढ़कर कार्य करे और विभिन्न दलों से टिकट की मांग करें
उन्होंने आगे बोलते हुए कहा जिस तरह से सोने चांदी के भाव बढ़ रहे हैं ऐसे में सरकार को कुछ कड़े कदम उठाने चाहिए जिससे सुनकर समाज के कारीगरों का काम सुचारू रूप से चल सके एवं जीएसटी दर को 3% से 1% किया जाना चाहिए ।
इस दौरान बुंदेलखंड प्रभारी राघव वर्मा ने अपनी बात रखते हुए मंच से सभी सामाजिक बंधुओं का आवाहन किया कि जब भी संगठन से कोई बात आए कोई आवाज आए उसी समय सभी एक होकर अपने मतभेदों को भूलकर एकजुटता का परिचय दें और जो भी समाज की बात करें उसके साथ खड़े होकर समाज को स्वर्णकार समाज के उसे व्यक्ति को संबल जरूर दें।
प्रदेश से आए हुए सभी जिला अध्यक्षों को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान झांसी से गए जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोनी राजू सिंगर ने संबोधित करते हुए कहा समाज की एकजुट पर बल दिया एवं वादा किया की झांसी जिले में क्या पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं भी सरकार समाज की कोई उत्पीड़न की कार्रवाई होती है उसमें सबसे पहले वह खड़े होंगे और स्वर्णकार समाज के लिए हर तरह की संभव कोशिश कर मदद की जाएगी।
प्रदेश कर प्रदेश कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण एवं जिला अध्यक्षों के शपथ ग्रहण में झांसी से गए महेंद्र सोनी बांदा वाले जिला कोषाध्यक्ष ने झांसी सहित सभी उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्षों को माला पहनकर सम्मानित किया एवं उनसे आग्रह किया कि अपने-अपने जिले में बढ़िया मजबूत टीम का गठन करें एवं स्वर्णकार संघ के हाथ मजबूत करें इसी क्रम में झांसी मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी ने अपने वक्तव्य में कहा और मंच पर घोषणा की के झांसी मंडल को पूरे प्रदेश के मंडलों में सबसे ऊपर स्वर्णकार संघ झांसी को रखेंगे आगे कार्यक्रम में बराटा निवासी नंदकिशोर सोनी ने अपनी बात रखते हुए को आश्वस्त किया की जब-जब स्वर्णकार समाज की बात आएगी वहां अपना तन मन धन को समर्पित करने में पीछे नहीं हटेंगे।
कार्य समिति की बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह को बेहद आकर्षक एवं सभी जगह को जोड़ने वाले उत्तर प्रदेश सरकार संघ के महामंत्री शैलेश वर्मा ने सभी आए हुए पूरे प्रदेश से पदाधिकारी का स्वागत किया अंत में सभी का आभार भी व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here