Home Uncategorized पेंशनर्स कल्याण समिति ने किया ध्वजारोहण

पेंशनर्स कल्याण समिति ने किया ध्वजारोहण

22
0

झांसी। वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स कल्याण समिति के मुरारी नगर शिवपुरी हाईवे स्थित प्रदेश कार्यालय पर समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सोनी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात मोहन सोनी की अध्यक्षता , आनन्द सक्सेना के मुख्य आतिथ्य तथा अशोक द्विवेदी के विशिष्ट आतिथ्य में सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ मोहन सिंह द्वारा श्रमिक गीत से किया गया। भारतीय संविधान के सम्बन्ध में वक्ताओं द्वारा वक्तव्य दिए गए। समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविन्द सोनी एड ने राष्ट्रीय विचारधारा से ओत-प्रोत भारतीय मजदूर संघ की नीतियों के बारे में बताया। प्रदेश महामन्त्री सन्त प्रकाश वर्मा ने वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स कल्याण समिति की भारतीय मजदूर संघ को बनाने की आवश्यकता के बारे में बताया।अन्त में स्वतन्त्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मिष्ठान वितरण किया गया।आभार आरके वर्मा ने व्यक्त किया।कार्यक्रम में आर०सी० सोनी, अनिल राय, गिरवर सिंह, गोविन्द सोनी एड, सुमाल सम्ब, विजय छत्रसाल, अनिल दुबे, मोहन सिंह, श्रीमती रानी, ओम प्रकाश सोनी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here