Home Uncategorized राजकीय महिला महाविधालय में मनाया गणतंत्र दिवस

राजकीय महिला महाविधालय में मनाया गणतंत्र दिवस

31
0

 

झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय झांसी में गणतंत्र दिवस प्राचार्य के अध्यक्षता में बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया। जिसमें मां सरस्वती में प्राचार्य द्वारा पुष्प माला अर्पित एवं दीप प्रज्वलित किया गया कार्यक्रम का प्रारंभ राधिका झा द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ कार्यक्रम की श्रृंखला में संजना पाल ने भाषण एवं राखी ने देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया अन्य छात्राओं ने भी भाषण गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है। सांप्रदायिक सद्भाव को बनाए रखने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा छात्रों द्वारा प्रस्तुति के पश्चात आदरणीय प्राचार्य महोदय ने 77 व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समस्त छात्रों को एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए कहां और शिक्षा के महत्व गणतंत्र दिवस के दिन संविधान लागू होने होने का महत्व समझाया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नीलम चौधरी ने किया कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित रहे। तथा समस्त कर्मचारी और लिपिक उपस्थित रहे, अंत में डॉ सीमा श्रीवास्तव आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here