
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के जैन डेरी के पास रहने वाली युवती ने अपनी फेसबुक पर प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने जैसा कदम उठाकर फंदे पर झूलते एक फोटो भी वायरल की। फिलहाल आत्महत्या युवती ने की है या नहीं इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी।
जानकारी मुताबिक नवाबाद थाना क्षेत्र के विपिन बिहारी डिग्री कॉलेज हाल थाना सीपरी बाजार के जैन डेरी के पास रहने वाली युवती किरण ने देर रात अपने फेसबुक पर एक मेसेज पोस्ट किया। जिसमें उसने अपने किसी पुरुष साथी पर उत्पीड़न से त्रस्त होकर आत्महत्या करने जैसा कदम उठाने की बात लिखी। इसके बाद युवती ने एक फोटो भी गले में फंदा डालकर पोस्ट की है। फिलहाल युवती ने आत्महत्या की है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। लेकिन युवती के फॉलोअर में इस पोस्ट को देख कर खलबली मच गई है। आपको बता दे कि किरण ने 15 जुलाई को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने जैसे गंभीर आरोप लगाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया था। आपको बता दे कि यह वही युवती है, जिसने कच्चे पुल के पास पेड़ो की छटाई कर रहे नगर निगम कर्मी को लड़की की डाल टूट कर हाथ पर गिरने पर चप्पलों से पिटाई की थी। बाद में थाना सीपरी बाजार पुलिस ने युवती के खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही कर दी थी। वही चमनगंज चौकी प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि युवती द्वारा फांसी लगा लेने की ऐसी कोई सूचना उनके पास नहीं आई है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

