Home Uncategorized गैस पाइप लाइन फटी, स्टेट बैंक की जमीन धंसी, मलबा पानी घुसा,...

गैस पाइप लाइन फटी, स्टेट बैंक की जमीन धंसी, मलबा पानी घुसा, अधिवक्ता ने पूर्व में गैस पाइप लाइन गलत तरीके से डालने की शिकायत की थी

44
0

झांसी। रक्सा थाना क्षेत्रांतर्गत मैंन रोड पर स्थित स्टेड बैंक की जमीन धसने से हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल और बैंक कर्मी मौके पर पहुंचे और बैंक का शटर उठाकर देखा तो अंदर जमीन धंसी पड़ी थी और बैंक में मलबा, पानी बह रहा था। यह घटना गैस पाइप लाइन गलत तरीके से डालने से हुई है। इसको रोकने की मांग करते हुए अधिवक्ता अनिकेत मिश्रा ने पूर्व में लिखित शिकायत की थी। इसके बावजूद भी गैस पाइप लाइन डालने का कार्य जारी रहा था।

जानकारी के मुताबिक रक्सा में शिवपुरी रोड पर मैंन बाजार में एस बी आई बैंक है। देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक से बैंक के अंदर का हॉर्न बजने लगा। जिस पर क्षेत्र के मौजूद पुलिस बल हरकत में आ गया। साथी ही सूचना मिलते ही रक्सा थाना पुलिस भी पहुंच गई। बैंक कर्मियों को बुलाकर बैंक की शटर का ताला खोलकर देखा गया कि बैंक के नीचे से गलत तरीके से डाली गई गैस पाइप लाइन फटने से बैंक की जमीन दस गई और उसमें नीचे से पानी और मलवा बाहर निकलने लगा। किसी प्रकार गैस कम्पनी वालों को भी सूचना देकर गैस पाइप लाइन बंद करवाई। इस दौरान रक्सा थाना प्रभारी ने बताया कि बैंक के अंदर नीचे से निकली अडानी ग्रुप की पाइप लाइन फटने से जमीन धंसी है जिसके चलते बैंक में पानी और मलवा भर कर बाहर निकल रहा। उन्होंने बताया कि बैंक में कितना नुकसान हुआ किस चीज का नुकसान हुआ यह बैंक के अफसर जांच पड़ताल करने के बाद ही बताएंगे।

आपको बता दे कि रक्सा निवासी अधिवक्ता अनिकेत मिश्रा ने पूर्व ने नेशनल हाईवे और अन्य विभागों में पूर्व में शिकायत की थी कि अडानी ग्रुप की गैस पाइप लाइन गलत तरीके से नियमों के विपरीत मानकों को ताक पर रखकर डाली जा रही इसे रोका जाए अन्यथा कभी बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई थी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here