Home Uncategorized अलग अलग स्थानों से अवैध तमंचा और गांजा सहित दो बंदी

अलग अलग स्थानों से अवैध तमंचा और गांजा सहित दो बंदी

53
0

झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत जनपद की दो अलग अलग स्थानों की पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध तमंचा और कारतूस तथा दूसरे थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध गांजा की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक थाना टहरौली पुलिस ने गढ़ी कर गांव तिराहे के पास से मध्यप्रदेश के जिला निवाड़ी ओरछा मरोड़ निवासी बालकिशन आदिवासी को 1 अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। वही थाना समथर पुलिस ने पिपरी बस स्टैंड के पास से बाइक क्रमांक एमपी 07 एम ई 0249 से जा रहे युवक ग्राम छेवंता निवासी दीपक को दो किलो अवैध गांजा सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here