
झांसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस भाजपा कार्यालय सहित पूरे शहर में हर्षोल्लास से मनाया गया। इसी क्रम में अल्पसंख्यक समाज ने भी योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस मनाते हुए 54 किलो के लड्डू बनाकर बांटे गए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54 वें जन्मदिवस पर झांसी भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही राहगीरों को ठंडा शर्बत वितरण करने के साथ ही पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम पर पौधा रोपण किए गए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर भाजपाइयों ने संकल्प लिया है कि आगामी 2027 में भी भाजपा की सरकार ओर योगी आदित्यानाथ को मुख्यमंत्री बनाएंगे। पौधा रोपण में महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह, नगर विधायक पंडित रवि शर्मा, एम एल सी रामतीरथ, भाजपा नेता मोहित पोरवाल निशा कांत गुप्ता, सहित कई भाजपाई ओर भाजपा महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

