Home Uncategorized हजरत कंपनी बाग वाले बाबा का 46 वा उर्स मनाया

हजरत कंपनी बाग वाले बाबा का 46 वा उर्स मनाया

33
0

झांसी। गुरुवार की देर रात को हजरत कंपनी बाग वाले बाबा रहमतुल्ला अलैह का 46 में उर्स बड़े धूमधाम से कव्वाली का आयोजन किया गया। सुबह 11:00 से लंगर एवं शरबत प्रोग्राम खत्म होने तक बढ़ता रहा झांसी के जान माने कव्वाल नौशाद हुसैन सुल्तानी टीवी सिंगर जाने माने कव्वाल नुसरत सुल्तानी सूफी सिंगर नागपुर बड़े बड़े धूमधाम के साथ जवाबी प्रोग्राम मनाया गया। कमेटी ने बाबा साहब के मुकाम पर चादर पेश की उसके बाद कव्वाली का आयोजन शुरू हुआ। इस मौके पर कव्वाली का आयोजन मुख्य अतिथि नवेद शरीफ अहमद एडवोकेट, समीर खान इकबाल, अब्दुल रईस सिद्दीकी, सूफी अजीम बाबा संजू बाबा पीर अली बाबा साहब की खिदमतगार मुसाफिर आरिफ अली चिराग अली हसन अली सबने मिलकर दुआएं की अपने मुल्क के लिए अपने देश के लिए के ऐसे ही भाईचारा हमेशा बना रहे। अमन चैन और सुकून हमारी झांसी में हमेशा रहे शाम के 7:00 बजे चादर चढ़ाई गई 7:30 बजे से प्रोग्राम को शुरू किया गया इस प्रोग्राम को झांसी के सभी भाई बहनों ने बहुत सुकून के साथ प्रोग्राम को सुना और बाबा से दुआएं की कव्वाली के समापन होने के बाद सलाम पेश कर सभी के लिए दुआएं की गई।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here