Home Uncategorized शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के बाद झांसी में सपाइयों ने बांटी मिठाई,...

शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के बाद झांसी में सपाइयों ने बांटी मिठाई, छात्रों को किया सम्मानित

44
0

झांसी। नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहा छात्रों का धरना प्रदर्शन के बाद आज शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया। शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के बाद प्रदर्शन में शामिल लोगों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। इधर समाजवादी पार्टी ने झांसी में मिठाई बांट कर छात्रों को सम्मानित कर खुशी जाहिर की।

झांसी के इलाईट चौराहे पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र यादव भोजला के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। जहां उन्होंने मिठाई बांट कर शिक्षा मंत्री के इस्तीफा पर खुशी जाहिर की। साथ ही छात्रों को माला पहना कर सम्मानित किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष बृजेंद्र भोजला ने बताया कि जिस तरह से दिल्ली में जंतर मंतर पर छात्रों का धरना प्रदर्शन में उनकी मांग थी कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई छात्रों की इंकलाब की लड़ाई थी जिसमें आखिरकार सत्य की जीत हुई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया साथ ही पेपर लीक मामले में कई अधिकारियों पर गाज गिरी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here