Home Uncategorized अयोध्यपुरी कॉलोनी में चल रही भागवत कथा चोर गिरोह ने उड़ाई महिलाओं...

अयोध्यपुरी कॉलोनी में चल रही भागवत कथा चोर गिरोह ने उड़ाई महिलाओं के गले से सोने की चैन

55
0

 

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के उन्नाव बालाजी रोड स्थित अयोध्यारी कॉलोनी कॉलोनी में चल रही भागवत कथा सुनने आई कई महिलाओं को चोरनियो ने अपना निशाना बना लिया। कई महिलाओं के गले से सोने की जंजीर चोरी कर चोर महिलाएं गायब हो गई। घटना की लिखित तहरीर देने के बाद भी ग्वालियर रोड चौकी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने पर पीड़ितों ने मीडिया का दरवाजा खटखटाया। इन घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपे गए है। वहीं इस घटना में एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी की पत्नी भी शिकार हुई है।

जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के उन्नाव बालाजी रोड स्थित अयोध्यपुरी कॉलोनी में रहने वाले सेवा निवृत पुलिस कर्मी दयाशंकर ब्यास की पत्नी पास में आयोजित भगवत कथा में 14 जनवरी 2026 को शाम करीब छह बजे गई थी। तभी किसी महिला ने उनके कंधे पर हाथ रखा और दूसरी महिला ने उनके गले में पहने सोने की जंजीर दांतों से काट कर चोरी कर ली। गले से सोने की जंजीर चोरी होने की जानकारी पीड़ित महिला जब अपने घर पहुंची तब उन्हें हुई। इसके बाद पूछताछ करने पर जानकारी हुई कि अन्य चार महिलाओं की भी सोने की चैन चोरी हो चुकी। इस घटना की लिखित शिकायत करने के बाद भी ग्वालियर रोड चौकी पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं की गई। जिस पर लोगों में भारी रोष है। लोगों ने मीडिया के जरिए इन घटनाओं का खुलासा करते हुए सीसीटीवी फुटेज वायरल किए है। आपको बता दे कि भागवत कथा ओर धार्मिक स्थलों में महिला चोरों का गिरोह सक्रिय है। जो ऐसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंच कर महिलाओं को शिकार बना रहे है। अभी हाल ही मेंहदी बाग राम जानकी मन्दिर में आयोजित भगवत कथा में कई महिलाओं की गले से सोने की चैन चोरी की घटनाएं हो चुकी। वहीं कुछ दिन पूर्व स्कोन मंदिर में भी आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में कई महिलाओं की चैन चोरी की घटनाएं हुई थी। लेकिन पुलिस इन घटनाओं को दर्ज करने से कतराते हुए उन्हें छिपाने का प्रयास करती है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here